सुक्खू सरकार के मंत्री आज लेंगे शपथ, 5 जिलों में ICDEOL के परीक्षा केंद्र बंद, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2023 07:24 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम करवट बदल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री रविवार (8 जनवरी) सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम करवट बदल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री रविवार (8 जनवरी) सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती अध्ययन शिक्षण संस्थान (इक्डोल) के प्रदेश के 5 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों को बंद कर दिया है। विंटर क्वीन मनाली-2023 बनी मंडी के जंजैहली की आरजू राणा इंजीनियर बनने के साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर बनाना चाहती है। कुल्लू जिले के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत तलुणा के तनीलीधार में शनिवार दोपहर बाद एक दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। समरहिल के तहत आने वाले गांव एंदड़ी में 10 दिन पहले जिस आरोपी ने अपनी पत्नी का मर्डर किया था, उसने अब स्वयं भी कैथू जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शनिवार को बीडीटीएस बरमाणा के ट्रक ऑप्रेटर्ज ने धरना-प्रदर्शन करते हुए अदानी ग्रुप का पुतला फूंका। पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ में कार सवार 2 लोग 894 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए हैं।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल में अगले 4 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश में रविवार से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने 8 से 11 जनवरी तक प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। विभाग ने कोई विशेर्ष अलर्ट जारी नहीं किया है, ऐसे में सिर्फ हल्की बारिश व बर्फबारी होने के ही आसार हैं। हिमाचल में अगले 4 दिन तक वैस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह से एक्टिव है। इसकी सक्रियता के कारण हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी होगी और 4 जिलों में बारिश से ड्राई स्पैल का चक्र टूटेगा। 

सुक्खू सरकार में कैबिनेट विस्तार कल, राजभवन में होगी मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री रविवार (8 जनवरी) सुबह 10 बजे शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में होगा, जिसमें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल पहले चरण में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

19 जनवरी को इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी कांग्रेस विधायकों एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी।

हिमाचल के 5 जिलों में ICDEOL के परीक्षा केंद्र हुए बंद
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती अध्ययन शिक्षण संस्थान (इक्डोल) के प्रदेश के 5 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों को बंद कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में दूसरा विश्वविद्यालय सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बनने से और विभिन्न जिलों के काॅलेजों का बंटवारा एचपीयू और सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के बीच होने से अब टैरीटोरियल ज्यूरिडिक्शन की शर्तों के चलते इक्डोल को 5 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों को बंद करना पड़ा है। 

मॉडलिंग में भविष्य संवारना चाहती है विंटर क्वीन मनाली आरजू राणा
विंटर क्वीन मनाली-2023 बनी मंडी के जंजैहली की आरजू राणा इंजीनियर बनने के साथ मॉडलिंग में भी अपना करियर बनाना चाहती है। अर्चना राणा व अजय राणा के घर जन्मी आरजू राणा फिलहाल अपना ध्यान इंजीनियरिंग की पढ़ाई में लगाना चाहती है। शरद सुंदरी का ताज पहनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आरजू राणा ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती है लेकिन अपने शौक के चलते मॉडलिंग भी नहीं छोडूंगी। 

जंगल में लगी आग ने मचाया तांडव, दोमंजिला मकान जलकर राख
कुल्लू जिले के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत तलुणा के तनीलीधार में शनिवार दोपहर बाद एक दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। बताते चलें कि शुक्रवार देर शाम को साथ के जंगलों में आग दहक उठी, जिसने भयंकर रूप धारण करते हुए ग्राम पंचायत तलुणा के वार्ड निशानी के तनीलीधार में उक्त मकान को चपेट में ले लिया। वार्ड सदस्य महेंद्र सिंह ने बताया कि बीती रात से वहां के जंगलों में आग का तांडव मचा हुआ है।

कंधे पर हल उठाकर मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचा किसान
हिमाचल प्रदेश के किसान बागवानों की समस्याओं को लेकर सोलन के बद्दी के लायक राम किसान बचाओ देश बचाओ पैदल यात्रा पर निकले हैं। लायक राम हल कंधे पर उठाकर मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचे हैं। लायक राम ने बद्दी से एक जनवरी को यात्रा शुरू की थी और शनिवार को शिमला पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने जिलाधीश कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से हल रख कर प्रदर्शन किया और किसानों की फसलों के बर्बाद होने पर समय पर मुआवजा देने के साथ ही कर्ज माफ करने की गुहार लगाई। 

10 दिन पहले की थी पत्नी की हत्या, अब आरोपी ने कैथू जेल में की आत्महत्या
समरहिल के तहत आने वाले गांव एंदड़ी में 10 दिन पहले जिस आरोपी ने अपनी पत्नी का मर्डर किया था, उसने अब स्वयं भी कैथू जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने बाथरूम में जाकर फंदा लगाया। यह घटना शनिवार को सुबह के समय पेश आई है। आरोपी निर्मल उराव ने बाथरूम में जाकर कंबल से फंदा लगाया है। 

ट्रक ऑप्रेटर्ज ने कंपनी के गेट पर फूंका अदानी ग्रुप का पुतला
हिमाचल प्रदेश में एसीसी व अंबुजा सीमैंट प्लांट बंद होने का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। शनिवार को बीडीटीएस बरमाणा के ट्रक ऑप्रेटर्ज के धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक राकेश सिंघा और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी शामिल हुए। इस दौरान जहां ट्रक ऑप्रेटर्ज ने रोष रैली निकाली वही कंपनी के गेट पर अदानी ग्रुप का पुतला भी जलाया।

पुंघ में चंडीगढ़ के 2 लोगों से पकड़ी 894 ग्राम चरस, कार में सवार थे आरोपी
पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ में नाकाबंदी करते हुए कार सवार 2 लोगों को पुलिस टीम ने 894 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के एएसआई दौलत राम ने अन्य कर्मचारियों के साथ पुंघ में फोरलेन पर नाका लगाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!