19 जनवरी को इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Edited By Vijay, Updated: 07 Jan, 2023 11:15 PM

bharat jodo yatra will reach indora on january 19

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी कांग्रेस विधायकों एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा पहुंचेगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी कांग्रेस विधायकों एवं अन्य नेता मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक इस दौरान किसी बड़े कार्यक्रम या रैली को आयोजित करने का कार्यक्रम नहीं है, लेकिन चर्चा करने के बाद ऐसा आयोजन हो सकता है।  

उधर, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की एकता और अखंडता की सोच को रखकर यह यात्रा शुरू की है। इस यात्रा को पूरे देश में जनसर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता इसमें शामिल होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!