Kangra: एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा 15 नवम्बर को, 761 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Edited By Vijay, Updated: 03 Nov, 2026 07:41 PM

eklavya school selection exam

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन आगामी 15 नवम्बर को होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के कुल 761 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

धर्मशाला (सुनील): एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 का आयोजन आगामी 15 नवम्बर को होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के कुल 761 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी, जिसके लिए बोर्ड प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

4 जनजातीय व प्रमुख जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित 
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा राज्य के 4 जनजातीय व प्रमुख जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। चम्बा जिले में होली, भरमौर और पांगी में केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह कांगड़ा जिले में दाड़ी, किन्नौर जिले में निचार, पूह व रिकांगपिओ तथा लाहौल-स्पीति जिले में कुकुमसेरी, काजा और केलांग को परीक्षा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि अंतिम समय की हड़बड़ाहट से बचने के लिए समय रहते एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर लें। साथ ही प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

5 नवम्बर से वैबसाइट पर मिलेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 5 नवम्बर से बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने आवेदन नम्बर और जन्मतिथि की सहायता से रोल नंबर स्लिप डाऊनलोड कर सकेंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी परीक्षार्थी को डाक द्वारा एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!