कांग्रेस को चुनाव प्रचार के लिए मिला हैलीकॉप्टर, डैमेट कंट्रोल में जुटे भाजपा नेता, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2022 06:17 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस व आप सभी 68 सीटों पर एक-दूसरे को चुनौती दे रही हैं। धानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस को हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस व आप सभी 68 सीटों पर एक-दूसरे को चुनौती दे रही हैं। धानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच भाजपा के नेता डैमेट कंट्रोल में जुट गए हैं। हेमंत ठाकुर ने बतौर डीएसपी डलहौजी का कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोपी लगाया है। चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत आवास में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला किया। भाजपा के टिकट आबंटन के बाद भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जिले के प्रभारी रहे रामस्वरूप सैनी ने भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

भाजपा, कांग्रेस व आप 68, माकपा 11 और बसपा 50 सीटों पर उतार रही प्रत्याशी
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस व आप सभी 68 सीटों पर एक-दूसरे को चुनौती दे रही हैं। इसके विपरीत माकपा 11 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी ने अब तक 50 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसी तरह करीब 50 प्रत्याशी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। साथ ही राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी व अन्य भी कुछ सीटों पर चुनौती देने को तैयार हैं। 

हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस को मिला हैलीकॉप्टर
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी प्रचार अब जोर पकड़ेगा। इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने चुनावी प्रचार को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस को हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहले मनाली जाएंगे और उसके बाद सरकाघाट पहुंचेंगे।

डैमेज कंट्रोल में जुटे भाजपा नेता, नामांकन वापसी तक जारी रहेगा रूठों को मनाने का सिलसिला
विधानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह तथा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना सहित अन्य नेता डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। इसके तहत जेपी नड्डा ने अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर में डेरा डाल दिया है तथा लंच डिप्लोमेसी के माध्यम से उन्होंने गिले-शिकवे दूर करने के प्रयास किए हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ऐसे कई नेताओं से बात की है। 

हेमंत ठाकुर ने संभाला डीएसपी डल्हौजी का कार्यभार
हेमंत ठाकुर ने बतौर डीएसपी डलहौजी का कार्यभार संभाल लिया है। मूल रूप से जिला कुल्लू से सम्बन्ध रखने वाले हेमंत ठाकुर ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों में रहकर बेहतर सेवाएं दी हैं। बतौर डीएसपी डलहौजी अपनी प्राथमिकताओं के बारे में मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने बताया कि जनता के साथ मिलकर काम करते हुए अपराध को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। 

कांग्रेस राजनीति चमकाने में करती रही एससी वर्ग का इस्तेमाल : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है, लेकिन भाजपा ने उन्हें हमेशा समाज में उचित दर्जा दिया है। हमारी सरकार ने एससी समुदाय के पक्ष में और उनके उत्थान के लिए कई नीतियां और योजनाएं बनाई हैं। शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के केयोलीधार में आयोजित एससी मोर्चा के सम्मेलन में कहा कि दशक पूर्व समुदाय के लोग अपने घरों की छतों पर पार्टी का झंडा लगाने तक कतराते थे लेकिन उन्हें जब आभास हुआ कि कांग्रेस ने उनके समाज का उत्थान करने की बजाय उन्हें अपने वोट की ढाल बना रखा है। 

पांगी में भालू का आतंक, भेड़-बकरियां चराने जंगल गए व्यक्ति को किया लहूलुहान
जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत आवास में एक व्यक्ति पर भालू ने हमला किया। रविवार दोपहर बाद बंसी लाल पुत्र गुलाब सिंह निवासी धरवास अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल में गया था तो उसी दौरान भालू ने हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर व्यक्ति जंगल के रास्ते गांव में पहुंचा। जब गांव के लोगों ने बंसी को लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसके परिजनों को सूचित कर दिया। 

सरकार 5 साल काम करती तो प्रधानमंत्री की रैलियां करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती
प्रदेश सरकार के पास अपने 5 साल के कार्यकाल की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिसके नाम पर वह जनता के बीच जाकर वोट मांग सके। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्ज लेकर घी पीने का काम किया और सरकार की एकमात्र उपलब्धि कर्ज लेना ही रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश पर आज 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज है। 

भाजपा के पूर्व प्रभारी रामस्वरूप सैनी ने दिया इस्तीफा
भाजपा के टिकट आबंटन के बाद विद्रोह की ज्वाला अब हरोली में भी भड़क उठी है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर जिले के प्रभारी रहे रामस्वरूप सैनी ने भाजपा पर उसूलों से भटकने का आरोप लगाते हुए त्यागपत्र दे दिया है। ऊना में पत्रकार वार्ता करते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा उसूलों की बात करती है लेकिन अब उसूलों से भटक चुकी है। 

गगरेट के भरवाईं मार्ग पर दुकान में लगी भीषण आग
गगरेट के भरवाईं मार्ग पर एक दुकान में रात्रि के समय अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना से दुकान के मालिक को लगभग 8 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है। जानकारी के अनुसार गगरेट के भरवाईं मार्ग पर डोमिनार पिज्जा के नाम से एक फूड चेन के आऊटलेट में शनिवार रात्रि लगभग 12 बजे अचानक से आग भड़क गई। 

एचआरटीसी के चालक ने महिला के साथ किया दुराचार, पीड़िता हुई गर्भवती
महिला पुलिस थाना बिलासपुर में सदर क्षेत्र थाना की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एचआरटीसी के एक चालक ने उसके साथ दुराचार किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली-नोएडा में किराए के मकान में रहती है। वह अक्सर बिलासपुर आती-जाती रहती है। इसी दौरान उक्त चालक से उसकी पहचान हुई। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब 3 माह पूर्व जब वह बस में दिल्ली से बिलासपुर आई तो उक्त चालक उसे अपने कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुराचार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!