HPU Shimla: खत्म होने वाला है छात्रों का इंतजार! जून के पहले हफ्ते में घोषित होंगे स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम

Edited By Vijay, Updated: 28 May, 2026 06:20 PM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) स्नातक अंतिम वर्ष (बीए, बीएससी और बीकॉम) के परीक्षा परिणाम जून माह के पहले सप्ताह तक घोषित करेगा।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) स्नातक अंतिम वर्ष (बीए, बीएससी और बीकॉम) के परीक्षा परिणाम जून माह के पहले सप्ताह तक घोषित करेगा। परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की कवायद के बीच विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग का कार्य पूरा हो गया है। अब ऑनलाइन मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस बीच एचपीयू प्रबंधन ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल व वाइवा के अंक 30 मई तक ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित करने के लिए सभी संबद्ध कॉलेजों को इस संबंध मेें आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने एक बार फिर सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और सीडीओई निदेशक को निर्देश दिए हैं कि प्रैक्टिकल अंकों को कॉलेज पोर्टल पर अपलोड व सत्यापित करना सुनिश्चित करें, साथ ही प्रैक्टिकल अंकों की मैन्युस्क्रिप्ट्स मूल्यांकन/परीक्षा शाखा में भी निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करवाई जाएं। एचपीयू प्रशासन का कहना है कि समय पर अंक अपलोड और सत्यापित होने से बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय वर्ष के परिणाम शीघ्र घोषित किए जा सकेंगे।

प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का स्कैनिंग का कार्य पूरा हो चुका है और ऑनलाइन मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को 30 मई तक प्रैक्टिकल अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम जून माह के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!