HPU: स्नातकोत्तर स्तर के साइंस कोर्सिज की संशोधित डेटशीट जारी, जानिए कब शुरू होंगी परीक्षाएं

Edited By Vijay, Updated: 13 Jun, 2024 04:39 PM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के स्नातकोत्तर स्तर के साइंस कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। वीरवार को यह डेटशीट जारी की गई।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के स्नातकोत्तर स्तर के साइंस कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। वीरवार को यह डेटशीट जारी की गई। बीते मंगलवार को विश्वविद्यालय ने आर्ट्स व कॉमर्स संकाय की स्नातकोत्तर कोर्सिज की संशोधित डेटशीट जारी की थी और अब विद्यार्थियों की मांग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातकोत्तर साइंस (एमएससी) कोर्सिज की डेटशीट फाइनल कर जारी की। इस डेटशीट के अनुसार ये परीक्षाएं 24 जून से शुरू होंगी, लेकिन 25 से 27 जून तक सीएसआईआर नैट की परीक्षा के चलते इन 3 दिनों में साइंस कोर्सिज की परीक्षाएं नहीं होंगी और 24 जून के बाद अगली परीक्षाएं 28 जून से आयोजित होंगी। ये परीक्षाएं जुलाई माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह तक चलेंगी।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी नई डेटशीट के अनुसार सीबीएस के तहत एमएससी बॉटनी/जूलॉजी की परीक्षाएं 24 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक, एमएससी कैमिस्ट्री की परीक्षाएं 24 जून से 18 जुलाई तक, एमएससी एन्वायरनमैंटल साइंस की परीक्षाएं 24 जून से 13 जुलाई तक, एमएससी फिजिक्स, एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस, एमएससी बायोटैक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षाएं 24 जून से 18 जुलाई तक व एमएससी फोरैंसिक साइंस की परीक्षाएं 24 जून से 15 जुलाई तक होंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विभिन्न साइंस संकायों के कोर्सिज की रि-अपीयर परीक्षाओंं की डेटशीट भी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं भी 24 जून से शुरू होंगी।

एमपीएड/एमए फिजिकल एजुकेशन की डेटशीट
एचपीयू ने एमपीएड/एमए फिजिकल एजुकेशन की डेटशीट भी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं भी 24 जून से शुरू होकर 10 जुलाई तक चलेंगी। सीबीएस के तहत एमए/एमएससी गणित की परीक्षाएं 24 जून से शुरू होकर 22 जुलाई तक चलेंगी, जबकि एमलिब एंड इन्फॉर्मेशन साइंस प्रथम सैमेस्टर रैगुलर परीक्षाएं 24 जून से 1 जुलाई तक और द्वितीय सैमेस्टर की परीक्षाएं 24 से 28 जून तक चलेंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!