HPRCA: प्रूफ रीडर भर्ती में 18 और उम्मीदवारों को मौका! 17 सितम्बर को होगी डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2026 06:44 PM

himachal pradesh rajya chayan aayog

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पोस्ट कोड-25005 के तहत चल रही प्रूफ रीडर भर्ती प्रक्रिया में एक अहम अपडेट जारी किया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पोस्ट कोड-25005 के तहत चल रही प्रूफ रीडर भर्ती प्रक्रिया में एक अहम अपडेट जारी किया है। आयोग ने मैरिट के आधार पर 18 अतिरिक्त उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया है।

9 जुलाई को घोषित हुआ था परीक्षा परिणाम
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रूफ रीडर के पदों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 9 जुलाई को घोषित किया गया था। इसके उपरांत, मैरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। इसी चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब मैरिट के अनुसार ही 18 और उम्मीदवारों को दस्तावेज जांचने का मौका दिया जा रहा है।

17 सितम्बर को होगी डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन
सचिव ने बताया कि डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए शार्टलिस्ट किए गए इन सभी 18 अतिरिक्त उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इन उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन आगामी 17 सितम्बर को सुबह 10 बजे राज्य चयन आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

नहीं भेजे जाएंगे कॉल लैटर
उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि उन्हें डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन में शामिल होने के लिए डाक के माध्यम से कोई अलग से कॉल लैटर नहीं भेजा जाएगा। इन सभी 18 उम्मीदवारों को केवल उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से ही सूचित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार अपनी ईमेल नियमित रूप से चेक करते रहें।

उम्मीदवारों को साथ लाने होंगे ये जरूरी दस्तावेज
डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाना अनिवार्य है। इनमें सभी आवश्यक शैक्षणिक व अन्य प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, दस्तावेजों की सैल्फ अटैस्टेड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की डाऊनलोडेड कॉपी और एक वैध पहचान पत्र साथ लाना आवश्यक है।

अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका
डॉ. विक्रम महाजन ने उम्मीदवारों को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। यदि कोई उम्मीदवार तय तिथि और समय पर आयोग के कार्यालय में डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अपनी दावेदारी साबित करने के लिए भविष्य में कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!