हमीरपुर में शुरू हुई पुलिस भर्ती प्रक्रिया, पहले दिन 1,600 पुरुष अभ्यर्थी हुए शामिल; 31 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2026 05:48 PM

police recruitment process begins in hamirpur

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार सुबह हमीरपुर शहर के अणु मैदान में शुरू हुई। पहले दिन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए 1,600 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया मंगलवार सुबह हमीरपुर शहर के अणु मैदान में शुरू हुई। पहले दिन शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए 1,600 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक चलेगी। करवा चौथ (29 अक्टूबर) के दिन अवकाश रहेगा, जबकि एक और दो नवंबर को आरक्षित दिन रखा गया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे पीएसटी और पीईटी में शामिल होने के लिए मैदान पहुंचने से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को समय-सारिणी और भर्ती कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करना चाहिए तथा मैदान में अनुशासन बनाए रखना चाहिए।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!