HPRCA ने घोषित किया ड्राइंग शिक्षकों की भर्ती का अंतिम परिणाम, 118 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2026 07:25 PM

final result of drawing teachers  recruitment announced 118 candidat pass

हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा देते हुए ड्राइंग शिक्षकों के 118 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा तोहफा देते हुए ड्राइंग शिक्षकों के 118 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले इन पदों (पोस्ट कोड-26022) के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला से आग्रह प्राप्त हुआ था, जिसके बाद आयोग ने अप्रैल 2026 में विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए थे। 

इस भर्ती के लिए प्रदेश भर से कुल 2349 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिन्हें आयोग द्वारा अनंतिम रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद 29 जुलाई को कम्प्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें 1,976 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 373 अनुपस्थित पाए गए। लिखित परीक्षा की मैरिट के आधार पर आयोग ने 294 योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया। इन सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 21 सितम्बर से 23 तक आयोग के मुख्यालय में की गई।

अंतिम परिणाम में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 118 पदों को भरा गया है, जिनमें सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के 45, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 14, ओबीसी (अनारक्षित) के 20, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के 4 पदों सहित अन्य उप-श्रेणियों के सफल उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग ने यह परिणाम आधिकारिक वैबसाइट पर अपलोड किया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!