Edited By Vijay, Updated: 12 Nov, 2022 04:41 PM

विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदान प्रक्रिया के चलते दोपहर बाद 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाता भारी संख्या में बूथों पर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
शिमला (ब्यूरो): विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मतदान प्रक्रिया के चलते दोपहर बाद 3 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाता भारी संख्या में बूथों पर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पांगी के कसक भटोरी पोलिंग स्टेशन में भारी बर्फबारी के बीच मतदाता मतदान करने पहुंचे। बर्फबारी के चलते मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए काफी मुश्किलें उठानी पड़ी लेकिन फिर भी उन्होंने जोश दिखाते हुए पोलिंग स्टेशन पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाई। वहीं लाहौल-स्पीति में जिले अब तक 62.75 फीसदी मतदान हुआ है, जिसमें से अकेले स्पीति में 72.50 फीसदी मतदान हो चुका है।

किस जिला में कितने प्रतिशत मतदान
जिला |
मतदान प्रतिशत |
चम्बा |
45.45% |
बिलासपुर |
55% |
हमीरपुर |
55.78% |
कांगड़ा |
54.21% |
लाहौल-स्पीति |
62.75% |
किन्नौर |
53% |
कुल्लू |
62.55% |
मंडी |
58.90% |
शिमला |
57.09% |
सोलन |
54.14% |
सिरमौर |
60.38% |
ऊना |
58.12% |
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विजयपुर बूथ नंबर 53 पर परिवार सहित मतदान किया।
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने परिवार सहित समीरपुर में वोट डाला।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गग्गल सिकोर बूथ नंबर 110 पर परिवार सहित मतदान किया।

कसौली निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने अनहेच में मतदान किया।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 4.5 फीसदी तो 10 बजे तक 5 फीसदी व 11 बजे 17.98 फीसदी के करीब लोगों ने मतदान किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here