हिमाचल विधानसभा चुनाव : बागियों को नामांकन वापसी के लिए राजी करने में जुटी भाजपा

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2022 11:55 PM

himachal assembly election

नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा बागियों को राजी करने में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी...

करसोग में नामांकन व धर्मशाला में इस्तीफे वापस लिए
शिमला (कुलदीप):
नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा बागियों को राजी करने में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, विधानसभा चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित अन्य नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। 
इस समय भाजपा को फतेहपुर से कृपाल परमार, मंडी से प्रवीण शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, भरमौर से जिया लाल, कुल्लू से राम सिंह, किन्नौर से तेजवंत नेगी, धर्मपुर से जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह के बेटे अभिषेक, रोहड़ू से राजेंद्र धीरटा, आनी से किशोरी लाल व बंजार से पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हितेश्वर सिंह के चुनाव मैदान से नहीं हटने के कारण उनके पिता एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का कुल्लू से टिकट कट गया।

हालांकि अब तक भाजपा पालमपुर में प्रवीण शर्मा, ज्वाली में अर्जुन सिंह व करसोग से युवराज को मनाने में सफल रही है। युवराज कपूर ने समर्थकों सहित पार्टी के लिए कार्य करने व नामांकन पत्र वापस लेने की हामी भर दी है। धर्मशाला भाजपा मंडल द्वारा गत दिन सामूहिक रूप से दिए इस्तीफों को वापस ले लिया है। इसके साथ ही विधायक रहे विशाल नैहरिया भी अब भाजपा पार्टी के प्रचार को आगे आ गए हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष चुद्रभूषण नाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में धर्मशाला भाजपा मंडल के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफों को वापस ले लिया गया। भाजपा सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने कहा कि पार्टी नामांकन वापसी के लिए रूठों को मनाएगी। भाजपा से रूठे नेता साथ चलने के लिए तैयार हैं तथा पार्टी उनके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!