Himachal Panchayat Election : पहले चरण के लिए कल 1293 पंचायतों में होगा मतदान, सभी तैयारियां पूरी

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 May, 2026 11:55 AM

himachal  voting for the first phase will be held tomorrow in 1293 panchayats

Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि राज्य भर में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने यहां बताया कि मतदान...

Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि राज्य भर में 26 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने यहां बताया कि मतदान तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतपत्रों और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए अधिसूचना 29 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी।

राठौर ने बताया कि प्रधान के 3,754 पदों, उप-प्रधान के 3,754 पदों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पदों, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पदों और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। गत सात, आठ और 11 मई को आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद 12 और 13 मई को हुई जांच में 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। वहीं 14 और 15 मई को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद कुल 10,854 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

26 मई को 1293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा

आयोग के अनुसार, राज्य भर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16,539 को सामान्य, 3,554 को संवेदनशील और 1,585 को अति-संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा हमीरपुर जिले में एक और कांगड़ा जिले में दो सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं। आयोग ने कहा कि पहले चरण में 26 मई को 1293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा और सभी मतदान दलों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!