कालका-शिमला NH पर खिसकी पहाड़ी, सड़क पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर (Video)

Edited By Ekta, Updated: 09 Oct, 2019 12:43 PM

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह चट्टान खिसकने से मार्ग पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गिरा। जिससे वह वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग पर कई वाहन फंस गए। दशहरा मनाकर लौट रहे पर्यटक व सेब ढुलाई में लगे ट्रक भी जाम में...

सोलन (नरेश पाल): कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह चट्टान खिसकने से मार्ग पर भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर और मलबा आ गिरा। जिससे वह वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग पर कई वाहन फंस गए। दशहरा मनाकर लौट रहे पर्यटक व सेब ढुलाई में लगे ट्रक भी जाम में फंस गए।
PunjabKesari

मामला सुबह करीब 7 बजे का है। जब अचानक सनवारा फाटक के समीप भूस्खलन हो गया। हालांकि इसकी चपेट में कोई वाहन नहीं आया लेकिन यहां पर स्थिति ऐसी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हाईवे में फोरलेन निर्माण कार्य चला हुआ है इसके कारण पहाड़ों की काफी ऊंचाई तक कटिंग की गई है जिसे जगह-जगह पर ऐसे कई पॉइंट बन गए, जहां पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सबसे खतरनाक पॉइंट सनवारा फाटक के समीप बना हुआ है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!