धर्मशाला में बड़ा हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी कार...उड़े परखच्चे; 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Jun, 2026 04:20 PM

28 year old man dies tragically in a road accident in dharamshala

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है।

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के धर्मशाला के नरघोटा क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान अक्षय कौरा (28 साल), निवासी शिला चौक (धर्मशाला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को युवक और युवती नरघोटा क्षेत्र में घूमने आए थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तब तक अक्षय दम तोड़ चुका था, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल थी।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। देर रात सिर और बाजू की गंभीर चोटों के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। सिर में चोट के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों को उसकी एक बाजू काटनी पड़ी है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की हालत खराब है और मौके पर सुरक्षा बैरियर भी नहीं लगे हुए थे।


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!