शिमला में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार...40 वर्षीय व्यक्ति की मौत; 4 घायल

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Jun, 2026 12:05 PM

40 year old man dies in road accident in shimla

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर उपमंडल के जोगनी के पास हुआ। मृतक की पहचान रामपुर निवासी पीकी (40) के रूप में हुई है। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। जब यह हादसा हुआ, उस वक्त पीकी ही गाड़ी चला रहा था। घायलों की पहचान सर्जन (36), ज्योति प्रकाश (37), ललित (27) और जय प्रकाश (29) के रूप में हुई है। ये सभी रामपुर सब-डिविजन के मुनीश, बहाली गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार (एचपी-06बी-5765) जोगनी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में पीकी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी चार घायलों को खनेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। शिमला पुलिस के अनुसार, "हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का इलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।" वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!