Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय ने काऊंसलिंग के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jun, 2026 09:20 PM

hamirpur university counseling

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग आवेदन करने की तिथि बढ़ाई है।

हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग आवेदन करने की तिथि बढ़ाई है। अब अभ्यर्थी तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर व संबंधित सरकारी/निजी शिक्षण संस्थानों में बीटैक, बी. फार्मेसी, एमटैक, एमबीए, एमसीए व बी.आर्क. सहित अन्य विषयों की काऊंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जुलाई तक कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय व संबंधित शिक्षण संस्थानों में बीटैक (डायरैक्ट एंट्री), बी. फार्मेसी (डायरैक्ट एंट्री), बीएससी एचएमसीटी/बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, एमबीए, एमबीए पर्यटन, एमसीए, एम.एससी. भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए/एमएससी योग और फार्म डी के लिए पात्र अभ्यर्थी 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि बी. आर्क., बीटैक व बी. फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एमटैक और एम. फार्मेसी के लिए 25 जुलाई तक आवेदन करने की प्रक्रिया रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक यूजी और पीजी विषयों की काऊंसलिंग के लिए 6550 अभ्यर्थियों के आवेदन आ चुके हैं। उपरोक्त सभी स्नातक व स्नातकोत्तर विषय में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधित जानकारी तकनीकी विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर लगी सूचना विवरणिका में देख सकते हैं।

प्रवेश परीक्षा देने वालों को भी काऊंसलिंग के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन
अनुपम ठाकुर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी है, उन्हें भी काऊंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा बी.टैक. में डायरैक्ट एंट्री के लिए जेईई मेन परीक्षा देने वाले को भी काऊंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि कि बीटैक (डायरैक्ट एंट्री) की 50 प्रतिशत सीटें एचपीसीईटी और 50 प्रतिशत सीटें जेईई की मैरिट के आधार पर भरी जाती हैं। उन्होंने बताया कि काऊंसलिंग फार्म भरने की तिथि के बाद जल्द की उपरोक्त विषयों की काऊंसलिंग का शैड्यूल जारी किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!