Hamirpur: 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका! 150 पदों पर होगी भर्ती, जानें किस दिन है इंटरव्यू

Edited By Vijay, Updated: 08 Sep, 2026 06:55 PM

campus interview in hamirpur

निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। नालागढ़ स्थित कंपनी द्वारा फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

हमीरपुर (ब्यूरो): निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। नालागढ़ स्थित कंपनी टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स लिमिटेड द्वारा फ्लोर स्टाफ के 150 पदों को भरने के लिए हमीरपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी हमीरपुर सुरेंद्र शर्मा ने इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा 18 सितम्बर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सीधे साक्षात्कार लिए जाएंगे। कंपनी के एचआर प्रतिनिधि मौके पर ही युवाओं का चयन करेंगे।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि फ्लोर स्टाफ के इन 150 पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके साथ ही, साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इंटरव्यू में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 14,300 रुपए का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। वेतन के अलावा कंपनी द्वारा ओवरटाइम भत्ता, पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल नालागढ़ (जिला सोलन) स्थित कंपनी का प्लांट रहेगा।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालयमें पंजीकृत होना अनिवार्य है। जो युवा योग्यता पूरी करते हैं, वे 18 सितम्बर को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, रोजगार पंजीकरण कार्ड की कॉपी और हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!