Hamirpur: स्टाफ नर्स का संशोधित फाइनल परिणाम घोषित, 308 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2026 06:45 PM

hamirpur staff nurse result declared

हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 25026 असिस्टैंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है।

हमीरपुर (अजय): हमीरपुर स्थित प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 25026 असिस्टैंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन किया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों का फाइनल परिणाम 24 जून को घोषित कर दिया गया था, परन्तु कैटेगरी के कुछ उम्मीदवारों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा न करवाने के कारण इन्हें सामान्य वर्ग में शामिल करते समय कुछ तकनीकी गलती के कारण फाइनल परिणाम में आंशिक संशोधन करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि संशोधित परिणाम में 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी व एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के 2-2 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वैबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वैबसाइट पर जाकर परिणाम एवं अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!