Hamirpur: पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी, जानें किस मामले में था फरार

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2026 04:00 PM

hamirpur po cell arrests proclaimed offender in cheque bounce case

न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए जिला पुलिस हमीरपुर की पीओ सैल टीम का एक्शन लगातार जारी है।

हमीरपुर (मनदीपा): न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए जिला पुलिस हमीरपुर की पीओ सैल टीम का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने एक और उद्घोषित अपराधी को धर दबोचा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंकज (37) निवासी गांव घुमारली, तहसील बड़सर (जिला हमीरपुर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना बड़सर में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में लगातार पेशियों से गैर-हाजिर रहने के कारण जेएमएफसी बड़सर की अदालत ने 20 दिसम्बर, 2025 को उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था।

अदालत से भगोड़ा घोषित होने के बाद आरोपी पुलिस से छिपता फिर रहा था, लेकिन पीओ सैल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया और आरोपी पंकज को सलौणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अब उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले की पुष्टि करते हुए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला पुलिस न्यायालय के आदेशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कर रही है। उद्घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!