Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2026 06:35 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जेबीटी (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-25004 के 600 पदों को भरने के लिए 25 से 27 फरवरी तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।
हमीरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जेबीटी (जॉब ट्रेनी) पोस्ट कोड-25004 के 600 पदों को भरने के लिए 25 से 27 फरवरी तक आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टैस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा का परिणाम आयोग की वैबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 948 उम्मीदवारों की डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया 22 मई से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शैड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा व उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी फोटो प्रतियों के 2-2 सैट और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। वहीं अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।