Hamirpur: मुख्यमंत्री ने 2 हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2026 06:26 PM

hamirpur chief minister yoga practice

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथैटिक ट्रैक ग्राऊंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।

हमीरपुर (राजीव): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथैटिक ट्रैक ग्राऊंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सहित लगभग 2 हजार लोगों के साथ करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन और धनवंतरि पूजन के साथ योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने आईडीवाई यानी इंटरनैशनल डे फॉर योगा से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया।

इस पुस्तिका में योगासनों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षेप संकलन किया गया है। कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, आयुष विभाग की सचिव शाइना, मोल निदेशक रोहित जम्वाल, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!