तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिले राज्यपाल, लगाए चौके-छक्के (Video)

Edited By Ekta, Updated: 18 Nov, 2019 04:51 PM

प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को धर्मशाला में विभिन्न स्थानों का दौरा करके दिन बिताया। राज्यपाल ने सर्वप्रथम तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मैक्लोडगंज में मुलाकात की। वहीं शिमला के बाद धर्मशाला में भी बल्ला घुमाया। एचपीसीए स्टेडियम...

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को धर्मशाला में विभिन्न स्थानों का दौरा करके दिन बिताया। राज्यपाल ने सर्वप्रथम तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मैक्लोडगंज में मुलाकात की। वहीं शिमला के बाद धर्मशाला में भी बल्ला घुमाया।
PunjabKesari

एचपीसीए स्टेडियम में सोमवार एडीजीपी-11 और आईजी-11 की टीमों के मध्य खेले गए मैच में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने बल्ले पर हाथ आजमाया। पत्रकारों से बातचीत प्रदेश के राज्यपाल ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम बेहद खूबसूरत है। यह स्टेडियम पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। स्टेडियम प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। 
PunjabKesari

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का स्टेडियम निर्माण में खासा योगदान रहा है तथा वो स्टेडियम सहित क्रिकेट में भी रुचि रखते हैं। मैं उनका अभिनंदन करना चाहता हूं। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने आज तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का भी आशीर्वाद लिया है। उन्होंने कहा कि दलाईलामा की भारत और भारत की जनता के बारे में कमीटमेंट सराहनीय है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि दलाईलामा का मानना है कि भारत में शिक्षा और सांस्कृतिक जीवन व मूल्यों पर ज्यादा जोर देना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि दलाईलामा ने धर्मशाला कालेज में धार्मिकता पर ज्यादा ध्यान देने और शिक्षा में साइंटिफिक टेंपर लाने की बात कही है, जिसे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के ध्यान में लाया जाएगा। इसी के साथ राज्यपाल ने तिब्बत निर्वासित संसद के मंत्रियों व सांसदों से भी मुलाकात की।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!