जल संग्रहण टैंक में डूबने से महिला की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jun, 2020 04:04 PM

ghumarwin woman water death

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव कपाहड़ा में जल संग्रहण टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

घुमारवीं (कुलवंत): पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव कपाहड़ा में जल संग्रहण टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। मृतका की पहचान हुक्मी देवी (53) पुत्री श्री राम निवासी गांव मोहड़ा बताई जा रही है। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के उपप्रधान विनय कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला बीते शाम से लापता थी। उन्होंने बताया कि मृतिका के घर ग्राम पंचायत पपलाह के अंतर्गत आने वाले गांव मोहड़ा में पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि जिस टैंक में महिला गिर गई थी, वह टैंक ग्राम पंचायत कपाहड़ा के अंतर्गत आता है। घटना की सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी गई। पुलिस थाना घुमारवीं की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को टैंक से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतका की शादी करीब 25 वर्ष पहले कर दी गई थी लेकिन बीमारी के चलते वह अपने ससुराल पक्ष की अनदेखी का शिकार हो गई थी। बीते 25 वर्षों से यह महिला अपने मायके में ही रह रही थी तथा उसका उपचार भी चल रहा था। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना आज प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबंद किए हैं। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!