भीषण सड़क हादसा, पुल के पिलर से टकराया सरिया लदा ट्रक...चालक की मौके पर मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Sep, 2026 11:42 AM

rebar laden truck crashes into bridge pillar  driver dies

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुल के पिलर से टकराया ट्रक

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के ज्वालामुखी में मटौर-कांगड़ा-शिमला फोनलेन पर बलूग्लोआ के पास हुआ। मृतक की पहचान धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय प्रवीण कुमार (पुत्र पोरखी राम) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक सरिया लेकर गगल की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन बलूग्लोआ के समीप पहुंचा, अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के पुल के पिलर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सरिया चालक के शरीर में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसके कारण शव को केबिन से बाहर निकालने में बचाव दल को भारी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे का मुख्य कारण अचानक ट्रक की ब्रेक फेल होना हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!