Edited By Kuldeep, Updated: 23 May, 2026 04:59 PM

औहर पंचायत के अप्पर भंजवानी गांव में चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। यह घटना उसी औहर पंचायात में हुई जहां 3 दिन पहले 3 घरों में चोरी नकदी व गहनों पर हाथ साफ किया था।
घुमारवीं (कुलवंत): औहर पंचायत के अप्पर भंजवानी गांव में चोरों ने 2 घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। यह घटना उसी औहर पंचायात में हुई जहां 3 दिन पहले 3 घरों में चोरी नकदी व गहनों पर हाथ साफ किया था। झंडूता थाना अंतर्गत सबसे पहले मनोज कुमार पुत्र नंद लाल के घर में चोरों ने सेंध लगाई। यहां चोरों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर घर में सोए परिजनों को बंद कर दिया और करीब 84 ग्राम सोने के गहने व 20,000 रुपए की नकदी छीन ली। इसके बाद करीब 50 मीटर दूर राजीव पुत्र सुभाष गौतम के घर में भी सेंध लगाकर लाखों के गहने व 4000 रुपए की नकदी चुरा ली।
सुबह परिजनों के बाहर निकलने की कोशिश की तो दरवाजे बाहर से बंद मिले। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। जब वे दूसरे कमरों में गए अंदर अलमारियां बिखरी मिलीं और कीमती सामान गायब था। सूचना पाकर पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने रात की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था तेज करने की मांग की है। पंचायत के पूर्व उपप्रधान रणजीत वर्धन ने भी नियमित पुलिस गश्त और सशक्त सुरक्षा प्रबंधों की मांग उठाई है।