Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Oct, 2026 12:43 PM

Bilaspur News : शहर के व्यस्त किसान भवन के समीप गुरूवार शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बिलासपुर के तहत चौकी शहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच...
Bilaspur News : शहर के व्यस्त किसान भवन के समीप गुरूवार शाम सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बिलासपुर के तहत चौकी शहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौक की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ शव को कब्जे में लिया।
पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान संजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी मेन मार्केट बिलासपुर के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभी तक मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें