Kangra: महिला पर पावर टिल्लर से हमला, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Jun, 2026 08:46 PM

garli woman power tiller attack

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मूहल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गरली (सन्नी): पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मूहल गांव में खेत में काम कर रही एक महिला के घायल होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार तकरेड़-मूहल निवासी प्रकाश चंद ने बताया कि वह अपनी पत्नी शशि बाला के साथ घर के समीप खेतों में कार्य कर रहा था।

इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने कथित रूप से मोटरयुक्त कृषि यंत्र से उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को पहले उपचार के लिए देहरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मैडीकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया।

फिलहाल उनका उपचार टांडा मैडीकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस थाना देहरा ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जिला देहरा के एसपी मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!