Kangra: गंगथ में शरारती तत्वों ने तोड़े कार के शीशे, पहले भी हो चुकी हैं कई वरदातें

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2026 05:12 PM

gangath car vandalism

गंगथ बाजार में हुड़दंगियों ने कार के शीशे तोड़ कर गाड़ी को भारी नुक्सान पहुंचाया। पीड़ित अनिल शर्मा ने बताया कि हम किसी काम के उद्देश्य से भरमौर गए हुए थे और जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे पर पार्क की हुई कार के शीशे को पत्थरों से तोड़ कर...

गंगथ (कर्ण): गंगथ बाजार में हुड़दंगियों ने कार के शीशे तोड़ कर गाड़ी को भारी नुक्सान पहुंचाया। पीड़ित अनिल शर्मा ने बताया कि हम किसी काम के उद्देश्य से भरमौर गए हुए थे और जब वापस घर पहुंचे तो देखा कि सड़क किनारे पर पार्क की हुई कार के शीशे को पत्थरों से तोड़ कर भारी नुक्सान पहुंचाया गया है। हमने पुलिस चौकी गंगथ में उक्त घटना की सूचना दी। इस घटनाक्रम बाबत जब बाजार में कारण जानने की कोशिश की तो गोपाल भल्ला सहित अन्य कुछ नागरिकों ने बताया कि दिन में तो यहां सन्नाटा पसरा रहता है मगर शाम ढलते ही यहां कई तरह के शरारती तत्व अपनी कार्रवाई शुरू कर देते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां पर पहले भी शरारती तत्वों द्वारा करीब 10 गाड़ियों को नुक्सान पहुंचाया जा चुका है यहां तक कि दुकानों के बाहर लगे बिजली के मीटर और स्ट्रीट लाइटें भी तोड़ी गई हैं। पता चला कि जिन लोगों ने गाड़ी की तोड़-फोड़ की है उनका पता चल गया है और वे किए गए नुक्सान का हर्जाना देने को तैयार हैं। ऐसे में पहले जिन गाड़ियों को नुक्सान पहुंचा है वह भी इन्हीं लोगों को दोषी मानकर उन्हें भी हर्जाना देने की मांग कर रहे हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!