अखिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन, सांसद व विधायक ने की मुलाकात

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 06:00 PM

fourth day of akhil bakshi s indefinite hunger strike

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही।

नूरपुर (कांगड़ा) :  नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं रणजीत जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। चौथे दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांगड़ा-चम्बा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने भी भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचकर अकिल बख्शी से मुलाकात की और मांगों को लेकर बातचीत की। सबसे पहले एसडीएम अरुण शर्मा और अस्पताल की एमएस अनुपमा शर्मा ने अकिल बख्शी से मुलाकात की। अकिल बख्शी के अनुसार एमएस ने बताया कि अस्पताल शुरू करने से पहले कई कार्य अभी लंबित हैं। उन्होंने अस्पताल के संचालन में बाधक लंबित कार्यों की सूची लिखित रूप में उपलब्ध करवाने तथा एनएचएम निदेशक का संपर्क नंबर देने की मांग की, ताकि वह संबंधित अधिकारी से सीधे बातचीत कर सकें।

PunjabKesari

अकिल बख्शी ने बताया कि रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) में शामिल करने की मांग पर एसडीएम और विधायक ने नाम की अनुशंसा आगे भेजने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए 24 घंटे तक इंतजार करेंगे, अन्यथा भूख हड़ताल जारी रखेंगे। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि वह मानवता के नाते अकिल बख्शी से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने अस्पताल से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा करवाने का मामला संबंधित विभाग के समक्ष उठाने तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी इस संबंध में बातचीत करने की बात कही।

PunjabKesari
विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि वह मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करने का मामला विधानसभा में उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के संचालन से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा करवाने के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, साथ ही रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा को आरकेएस में शामिल करने के मामले को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!