ऊना में आसमान से बरस रही आग, 41.7 डिग्री सैल्सियस पहुंचा तापमान

Edited By Vijay, Updated: 28 Apr, 2022 12:17 AM

fire raining from the sky in una temperature reached 41 7 degree

ऊना जिले में आसमान से आग बरस रही है। यहां अधिकतम पारा फिर से 41.7 डिग्री सैल्सिसय पर पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। अनेक लोग पक्षियों के लिए घरों की छतों पर बाल्टियों में पानी भरकर रख रहे हैं तो कई...

ऊना (मनोहर): ऊना जिले में आसमान से आग बरस रही है। यहां अधिकतम पारा फिर से 41.7 डिग्री सैल्सिसय पर पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच इंसान तो क्या पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। अनेक लोग पक्षियों के लिए घरों की छतों पर बाल्टियों में पानी भरकर रख रहे हैं तो कई लोग पक्षियों के लिए पेड़ों पर लोटे में पानी भरकर रख रहे हैं ताकि तपती गर्मी के बीच पक्षी भी पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकें। जिला ऊना में इन दिनों झुलसा देने वाली धूप पड़ रही है। लोग अब एसी का सहारा लेने लगे हैं। सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तपती धूप के बीच सबसे अधिक परेशान किसान हैं। अनेक किसान खेतों से गेहूं की फसल को निकाल रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सुनसान नजर आते हैं। व्यापारी भी ग्राहकों की कमी से परेशान हैं। सब्जी विक्रेता भी सब्जियों पर बार-बार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक बुधवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41.7 तो न्यूनतम 18.6 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!