शिमला: चौपाल के ठलोग गांव में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2024 10:29 PM

fire in house

शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत ठलोग में दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ननाहर पंचायत के ग्राम ठलोग में रविवार देर शाम दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई....

शिमला (ब्यूरो): शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के तहत ठलोग में दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ननाहर पंचायत के ग्राम ठलोग में रविवार देर शाम दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को जलाकर राख कर दिया। यह मकान संतोष सिंगटा, केदार सिंह व गोवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह का बताया गया है। मकान में लगी आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। बर्फबारी के कारण चौपाल-शिमला मार्ग बंद होने के कारण रात तक पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए। एसएचओ चौपाल शिव कुमार ने कहा कि मकान में आग लगने की सूचना मिली है, नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!