किन्नौर के पानवी में आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख, लाखों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2022 04:44 PM

fire in house

किन्नौर जिले की तहसील निचार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पानवी के बुरचा गांव में मंगलवार रात को एक दोमंजिला मकान आग की चपेट में आकर राख हो गया है। हालांकि इस अग्निकांड में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है क्योंकि उस समय घर मे कोई भी नहीं था। इस घटना...

रिकांगपिओ (रिपन): किन्नौर जिले की तहसील निचार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पानवी के बुरचा गांव में मंगलवार रात को एक दोमंजिला मकान आग की चपेट में आकर राख हो गया है। हालांकि इस अग्निकांड में किसी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ है क्योंकि उस समय घर मे कोई भी नहीं था। इस घटना में परिवार की लाखों की सम्पति जलकर राख हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे बुरचा निवासी सन्तुक लाल नेगी के दोमंजिला लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई है। जैसे ही ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। वहीं घटना की सूचना अग्निशमन केंद्र भावानगर व जेएसडब्ल्यू कम्पनी प्रबंधन को दी, जिस पर अग्निशमन केंद्र भावानगर व जेएसडब्ल्यू कम्पनी प्रबंधन की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग द्वारा नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम निचार बिमला वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आग लगने से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवार को यथासंभव राहत राशि दी जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!