Edited By Kuldeep, Updated: 07 Sep, 2026 05:49 PM

बंजार के शरोगी में चोरों ने गत 5 सितम्बर की रात को एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। चोर 80 हजार रुपए भी चुरा ले गए।
कुल्लू: बंजार के शरोगी में चोरों ने गत 5 सितम्बर की रात को एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए। चोर 80 हजार रुपए भी चुरा ले गए। आभूषण मालिक ने चोरों की सूचना देने वालों और आभूषणों की बरामदगी पर 2.51 लाख रुपए ईनाम देने की भी बात कही है। सभी स्वर्ण कारों से आग्रह किया गया है कि यदि कोई आभूषण बेचने आए तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इन आभूषणों के बिल विमला देवी के नाम पर हैं। अज्ञात व्यक्तियों ने घर का ताला व गोदरेज अलमारी तोड़कर आभूषणों का बैग तथा 80000 रुपए नकद चोरी कर लिए। उधर, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।