Mandi News: गऊशाला में लगी आग...गाय और बछड़ी जिंदा जलीं, किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2026 07:40 PM

fire in cowshed

मंडी जिले के उपमंडल सदर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सदयाना के धड़ियाना गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां एक गऊशाला में अचानक भड़की भीषण आग में अंदर बंधी एक गाभिन (गर्भवती) गाय और उसकी छोटी बछड़ी की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मंडी (ब्यूरो): मंडी जिले के उपमंडल सदर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सदयाना के धड़ियाना गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां एक गऊशाला में अचानक भड़की भीषण आग में अंदर बंधी एक गाभिन (गर्भवती) गाय और उसकी छोटी बछड़ी की जिंदा जलकर मौत हो गई। बेजुबान जानवरों की इस तरह हुई दर्दनाक मौत और भारी आर्थिक नुक्सान से पीड़ित किसान परिवार गहरे सदमे में है।

जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना धड़ियाना गांव के निवासी सुरेश कुमार पुत्र नारायण सिंह की गऊशाला में घटी। बताया जा रहा है कि गऊशाला में आग अचानक लगी और देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। जब तक गृहस्वामी सुरेश कुमार और आसपास के ग्रामीणों को इस आगजनी का पता चला, तब तक पूरी गऊशाला भयानक लपटों में घिर चुकी थी। आग का रौद्र रूप देखकर ग्रामीण बेबस रह गए और बेजुबान जानवरों को बाहर निकालने का कोई रास्ता नहीं बच सका।

हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रधान और स्थानीय पटवारी को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और आगजनी से हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार की। प्राथमिक आकलन के मुताबिक, इस आगजनी में पीड़ित किसान को करीब 3 लाख रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ है। हालांकि, गऊशाला में आग किन कारणों से लगी, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है और इसकी जांच की जा रही है। इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए सदयाना वार्ड के जिला परिषद पार्षद परस राम ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मंडी जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित किसान को इस भारी आर्थिक नुक्सान से उबारने के लिए तुरंत फौरी राहत राशि जारी की जाए, ताकि परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!