Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Oct, 2026 05:48 PM

कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत आयुक्त (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी) सरकाघाट की अदालत ने ट्रैक्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 26 वर्षीय चालक के परिजनों के पक्ष में फैसला सुनाया है।
Mandi News : कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत आयुक्त (न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी) सरकाघाट की अदालत ने ट्रैक्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 26 वर्षीय चालक के परिजनों के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने ट्रैक्टर मालिक को मृतक की पीड़ित मां को 16,14,600 रुपए का मुआवजा 12 प्रतिशत वार्षिक व्याज सहित देने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अंतिम संस्कार के खार्च के लिए 15,000 रुपए की अतिरिक्त राशि देने का भी निर्देश दिया है।
मामले के अनुसार गांव झंजैल, डाकघर रोपड़ी व तहसील सरकाघाट निवासी हलकी देवी ने अपने पुत्र राकेश कुमार की काम के दौरान हुई मौत के एवज में मुआवजे की याचिका दायर की थी। राकेश कुमार गांव गारली व तहसील धर्मपुर निवासी नीरज कुमार उर्फ तनु के ट्रैक्टर पर चालक के रूप में कार्यरत था।
30 दिसंबर 2021 को शाम करीब 4.30 बजे द्वारडू पुल के पास बेसहारा पशुओं को बचाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। इस हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण चालक राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें