पिता ने दंपति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2021 09:37 PM

father accuses on couple of killing son

विगत रोज समैला में खेत में मिले शव मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय राजकमल का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और उसके गले पर नीले निशान पड़े हुए थे।

खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था 36 वर्षीय राजकमल का शव
सरकाघाट (महाजन):
विगत रोज समैला में खेत में मिले शव मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय राजकमल का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और उसके गले पर नीले निशान पड़े हुए थे। राजकमल के पिता धनी राम ने पुलिस को दी शिकायत में एक दंपति पर हत्या के आरोप लगाए हैं, जिसके चलते पुलिस ने इस दंपति को गिरफ्तार किया है। धनी राम ने आरोप लगाए हैं कि उसके बेटे और एक महिला की फोन पर अक्सर बातचीत होती थी और इसी दंपति ने मेरे बेटे की हत्या की है। डीएसपी तिलक राज शांडिल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है। उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!