Edited By Vijay, Updated: 30 Sep, 2022 07:50 PM

पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 के अंतर्गत दरंग के पास एक निजी बस के पेड़ से टकराने के कारण करीब 14 लोग घायल हो गए। वहीं चालक को भी गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब यह बस पालमपुर से धर्मशाला...
कांगड़ा (पांजला): पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 154 के अंतर्गत दरंग के पास एक निजी बस के पेड़ से टकराने के कारण करीब 14 लोग घायल हो गए। वहीं चालक को भी गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब यह बस पालमपुर से धर्मशाला जा रही थी कि दरंग के पास अचानक चक्कर आने से चालक बेहोश हो गया, जिसके चलते बस एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में बैठी सवारियों को चोटें आईं। बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थीं, जिनमें से 14 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें 6 महिलाएं, 7 पुरुष व एक बच्चा शामिल है।
घायलों को 108 एंबुलैंस की मदद से नगरोटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 5 सवारियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। रैफर किए गए मरीजों में बस चालक ओंकार (55), कुसुम (50), सुनिधि (22), सविता (69) रतन चंद (72) शामिल है जबकि अन्य 9 मरीजों का उपचार नगरोटा बगवां सिविल अस्पताल में चल रहा है, जिनमें विंध्याचल (23), सीमा (58), जगदंबा (60), नीमा (59), रविंदर (38), अवनीतिक (23), विनीत (35), अक्षिता व विशाल (23) शामिल है।
भवारना थाना के यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी राजकुमार व जितेंद्र ने सिविल अस्पताल में घायलों का बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि बस पालमपुर से कांगड़ा की तरफ जा रही थी। दरंग के पास अनियंत्रित होने के कारण एक सफेदे के पेड़ से जा टकराई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भवारना प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लेने के बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बस को कब्जे में लिया है। हादसे को लेकर आगामी छानबीन जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here