Kangra: 13 जून को दो शिफ्टों में आयोजित होगी TET परीक्षा

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jun, 2026 07:07 PM

dharamshala tet exam

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून-2026 की टीईटी परीक्षाएं आगामी 13 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जून-2026 की टीईटी परीक्षाएं आगामी 13 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी। तय शैड्यूल के अनुसार टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ली जाएगी। इसके ठीक बाद दूसरे सत्र में टीजीटी (मैडीकल) टीईटी की परीक्षा दोपहर 0200 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर ही आएं।

गौर करने वाली बात यह है कि दिनांक 13 जून 2026 को ही धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी आयोजित होने जा रहा है। इस महामुकाबले के कारण धर्मशाला एवं आसपास के तमाम क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने और भारी जाम लगने की पूरी संभावना है। इसी को देखते हुए धर्मशाला परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने वाले टीजीटी (आर्ट्स) और टीजीटी (मैडीकल) के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के चलते पैदा होने वाली ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थी यथासंभव एक दिन पूर्व ही धर्मशाला पहुंच जाएं। यह सलाह केवल अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!