Kangra: बरसात में छात्रों को राहत, अब 230 केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Aug, 2026 06:34 PM

dharamshala board exams

सितम्बर-अक्तूबर 2026 में होने वाली एसओएस और नियमित परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 63 नए परीक्षा केंद्र अधिसूचित किए हैं।

धर्मशाला (प्रियंका): सितम्बर-अक्तूबर 2026 में होने वाली एसओएस और नियमित परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 63 नए परीक्षा केंद्र अधिसूचित किए हैं। अब प्रदेशभर में कुल 230 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। इससे विद्यार्थियों को घर के नजदीक परीक्षा केंद्र मिलने से बरसात के दौरान सफर की परेशानी कम होगी। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि भौगोलिक परिस्थितियों, खराब रास्तों और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए केंद्र बनाए गए हैं।

इससे पहले 21 अगस्त को 167 केंद्र निर्धारित किए गए थे। नकल पर सख्ती, सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षा के दौरान की सीसीटीवी फुटेज कम से कम 6 महीने तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। सामूहिक नकल या अनुचित साधनों के मामले में केंद्र स्टाफ की संलिप्तता पाए जाने पर केंद्र की मान्यता रद्द की जा सकती है। बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से परीक्षा केंद्र व डेटशीट संबंधी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वैबसाइट पर भरोसा करने की अपील की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!