Kangra: डिजिटल सुधार के तहत हिमाचल शिक्षा बोर्ड की अपनी वैबसाइट की अपग्रेड

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Oct, 2026 08:40 PM

dharamshala education board website upgrade

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वैबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को ऑनलाइन सेवाएं और भी सुगम और यूजर-फ्रैंडली मिल सकें।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी आधिकारिक वैबसाइट को पूरी तरह से अपग्रेड कर रहा है, ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को ऑनलाइन सेवाएं और भी सुगम और यूजर-फ्रैंडली मिल सकें। बोर्ड के डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि आम उपयोगकर्त्ताओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए वैबसाइट के तकनीकी सुधार के ज्यादातर कार्य कार्यालय समय के बाद किए जा रहे हैं, जिससे दिन के समय नियमित सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।

अपडेशन के दौरान यदि किसी को तकनीकी समस्या आती है, तो बोर्ड के हैल्पलाइन नंबर या ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। वैबसाइट के बैकएंड पर चल रहे इस अपडेशन कार्य के दौरान यदि किसी को पेज खुलने में रुकावट महसूस हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ने त्वरित समाधान के लिए पुख्ता व्यवस्था कर ली है। कार्य दिवसों में कार्यालय समय के दौरान हैल्पलाइन नंबर या ई-मेल पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है, और बोर्ड की तकनीकी टीम इस पर तुरंत कार्रवाई कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!