Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jun, 2026 10:00 PM

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय की सितम्बर में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय की सितम्बर में होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक निजी संस्थान बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपने स्कूल की लॉगिन आईडी के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि बिना किसी देरी शुल्क के आवेदन दिनांक 01 जून से 30 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 01 जुलाई से 15 जुलाई तक 5000 विलंब शुल्क तथा 16 जुलाई से 30 जुलाई तक 10,000 विलंब शुल्क सहित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि 30 जुलाई के बाद प्राप्त आवेदनों पर केवल सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के उपरांत ही विचार किया जाएगा, ऐसे मामलों में निर्धारित शुल्क एवं विलंब शुल्क के अतिरिक्त नियमानुसार दंड भी देय होगा। परीक्षा केंद्र बनाने से जुड़ी सभी शर्तें और नियम बोर्ड की वैबसाइट पर डाऊनलोड लिंक में उपलब्ध हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी योग्य निजी स्कूलों और संस्थानों से आग्रह किया कि वे तय समय के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सितम्बर में होने वाली परीक्षाओं को सफलतापूर्वक और सही व्यवस्था के साथ करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण समय पर किया जा सके।