Kangra: 10वीं और 12वीं की री-चैकिंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 13 May, 2026 10:20 PM

dharamsala 10th 12th revaluation

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने स्कूल के माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 तय की गई है, जबकि 10वीं कक्षा के छात्र 25 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे और निर्धारित तिथि के बाद कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।

नियमों के अनुसार, पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र के संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। यह प्रक्रिया केवल थ्योरी भाग के लिए होगी और इसमें एमसीक्यू शामिल नहीं किए जाएंगे। शुल्क की बात करें तो दोनों कक्षाओं के लिए पुनर्मूल्यांकन हेतु 1000 रुपए प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण हेतु 800 रुपए प्रति विषय फीस निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए अपने स्कूलों के माध्यम से इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लें।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और बिना शुल्क के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यार्थी ध्यान रखें कि पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण की अंतिम तिथियों में किसी भी प्रकार की बढ़ौतरी नहीं की जाएगी, इसलिए सभी छात्र और स्कूल प्रबंधन तय समय सीमा के भीतर ही आवेदन सुनिश्चित करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!