जंगल में पशु चराने गई महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 23 Aug, 2020 10:24 PM

death of woman

चम्बा जिला की बकाण पंचायत में ढांक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 53 साल की महिला रविवार को सुबह घर के साथ लगते जंगल में पशुओं को चराने के लिए गई हुई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से गिर गई।

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिला की बकाण पंचायत में ढांक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 53 साल की महिला रविवार को सुबह घर के साथ लगते जंगल में पशुओं को चराने के लिए गई हुई थी। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से गिर गई। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर लोगों के सहयोग से महिला को घायल अवस्था में ढांक से निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पंचायत प्रधान तिलक राज ने बताया कि महिला की मौत ढांक से गिरने से हुई है। इस बारे पुलिस तथा राजस्व विभाग को सूचित किया गया है ताकि कुछ मुआवजा प्रभावित परिवार को मिले। उधर, सदर थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!