चौहार घाटी में बर्फ पर फिसलकर खाई में गिरी कार, युवक की मौके मौत

Edited By Vijay, Updated: 25 Jan, 2023 04:18 PM

death of one in car accident

मंडी जिला के उपमंडल पधर के चौहारघाटी में एक टैक्सी कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक (एचपी 01एम-4290) कार में 2 लोग ही सवार थे।

पधर (किरण): मंडी जिला के उपमंडल पधर के चौहारघाटी में एक टैक्सी कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि जबकि कार सवार एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक (एचपी 01एम-4290) कार में 2 लोग ही सवार थे। इस हादसे में चालक रविंद्र कुमार (27) पुत्र रमेश कुमार गांव रडु डाकघर पपलोग सरकाघाट की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कार सवार दूसरा युवक वीरेंद्र (34) पुत्र मेघ सिंह निवासी रखोह सरकाघाट गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना का कारण बर्फ में कार फिसलना बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने रैस्क्यू कर घायल युवक को सड़क तक पहुंचाया, जिसे 108 एंबुलैंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजा गया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि धरमेहड़ के पास कार दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक की घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर रवाना हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!