Edited By Vijay, Updated: 27 May, 2023 04:26 PM
वन परिक्षेत्र स्वारघाट के तहत आने वाली वन बीट बैहल के जंगल में अज्ञात शिकारियों द्वारा लगाए फंदे में फंसने से एक तेंदुए की मौत हो गई। यह नर तेंदुआ खड्ड के समीप पेड़ों के बीच छुपा कर लगाए गए फंदे में बुरी तरह फंस गया, जिस कारण तेंदुए की दम घुटने से...
स्वारघाट (पवन): वन परिक्षेत्र स्वारघाट के तहत आने वाली वन बीट बैहल के जंगल में अज्ञात शिकारियों द्वारा लगाए फंदे में फंसने से एक तेंदुए की मौत हो गई। यह नर तेंदुआ खड्ड के समीप पेड़ों के बीच छुपा कर लगाए गए फंदे में बुरी तरह फंस गया, जिस कारण तेंदुए की दम घुटने से मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को देखकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग तथा कोट कहलूर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। पशु चिकित्सकों द्वारा तेंदुए का पोस्टमार्टम करने के बाद तेंदुए के शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। जलने के बाद बचे तेंदुए के अवशेषों को बहते पानी में प्रवाहित किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here