Mandi: दो अलग-अलग मामलों में महिला व 8 माह के मासूम की सर्पदंश से मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Sep, 2026 08:17 PM

gohar snakebite death

जिला मंडी के गोहर उपमंडल में सर्पदंश की 2 अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

गोहर (सतीश): जिला मंडी के गोहर उपमंडल में सर्पदंश की 2 अलग-अलग घटनाओं में एक मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में महज एक वर्ष 8 माह के बच्चे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी घटना में सर्पदंश से पीड़ित महिला की एम्स बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छपराहण गांव निवासी लालमन के एक वर्ष 8 माह के पुत्र आरुष को शुक्रवार रात सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे उपचार के लिए मंडी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में बखाहरी महाल बाड़ा-14 निवासी चिंता देवी पत्नी भोप सिंह को 20 अगस्त को सांप ने काट लिया था। परिजन उन्हें मैडीकल कालेज नेरचौक ले गए, जहां उनका उपचार किया गया।

हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर 22 अगस्त को उन्हें एम्स बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार परिवार को सर्पदंश से मौत के मामलों में मिलने वाली राहत और आवश्यक औपचारिकताओं की पूरी जानकारी नहीं थी। इसी कारण चिंता देवी के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे दोबारा मैडीकल कॉलेज नेरचौक नहीं ले जाया जा सका। तहसील कानूनगो चच्योट डोलम सिंह नेगी ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से आरुष के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान कर दिए गए हैं। चिंता देवी की मौत से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होते ही नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!