पूर्व राज्यमंत्री विक्रम कटोच का निधन, हिमाचल निर्माण में निभाई थी भूमिका

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2019 09:14 PM

death of former state minister vikram katoch

पूर्व राज्यमंत्री हिमाचल विक्रम सिंह कटोच का देहांत हो गया जोकि पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्व. विक्रम सिंह कटोच हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक थे, जिनके संबंध कांग्रेस और भाजपा में एकसमान थे। इंदौरा क्षेत्र से संबंध रखने वाले...

इंदौरा (अजीज): पूर्व राज्यमंत्री हिमाचल विक्रम सिंह कटोच का देहांत हो गया जोकि पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। स्व. विक्रम सिंह कटोच हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक थे, जिनके संबंध कांग्रेस और भाजपा में एकसमान थे। इंदौरा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विक्रम सिंह कटोच ने इंदौरा क्षेत्र में बहुत विकास करवाया है। इंदौरा क्षेत्र जोकि पंजाब में था, इस क्षेत्र को कुलतार सिंह भूतपूर्व स्पीकर और ठाकुर रणजीत सिंह भूतपूर्व मंत्री एवं सांसद के साथ मिलकर विक्रम सिंह कटोच ने हिमाचल प्रदेश में मिलवाया था।

छोटे परमार के नाम से जाने जाते हैं स्व. विक्रम सिंह कटोच

स्व. विक्रम सिंह कटोच का जन्म 10 जून, 1927 को इंदौरा में हुआ था। वे 1994 से 1998 तक कृषि उद्योग निगम हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रहे तथा इन्हें इस दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। राजनीति के सफ र में जहां मुख्यमंत्री स्व. यशवंत सिंह परमार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है, वहीं स्व. विक्रम सिंह कटोच को छोटे परमार के नाम से जाना जाता है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास का श्रेय यदि किसी व्यक्ति को जाता है तो वह सिर्फ  स्व. विक्रम सिंह कटोच को ही जाता है। आज इंदौरा क्षेत्र में कांग्रेस के एक युग का अंत हो गया है।

वीरभद्र सिंह व कुलदीप राठौर ने जताया शोक

वहीं व्यापार मंडल इंदौरा ने उन्हें श्रद्धांजलि स्वरूप सोमवार को आधा दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया। उधर, रविवार को 12 बजे उनका इंदौरा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व मंत्री विक्रम कटोच के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!