दोस्तों के साथ मणिकर्ण घूमने निकला था युवक, दूसरे दिन नदी से बरामद हुआ शव

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2020 10:17 PM

deadbody of youth recovered from river

शक्रवार को मणिकर्ण के कसोल में नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल ढमार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

कुल्लू (दिलीप): शक्रवार को मणिकर्ण के कसोल में नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र श्याम लाल ढमार आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि सुनील कुमार अपने दोस्तों टीटू, सन्नी और अजय के साथ 2 जनवरी को स्कूटी पर मणिकर्ण गया था और इस दौरान वे सभी कसोल के पास एक प्राकृतिक स्रोत में नहाने के लिए गए थे।
PunjabKesari, Young Man Deadbody Image

दोस्तों ने रात 2 बजे तक किया था तलाश

जब सभी दोस्त नहाकर वापस लौट रहे थे तो उन्होंने सुनील को गायब पाया। टीटू, सन्नी और अजय ने बताया कि उन्होंने सुनील को रात 2 बजे तक ढूंढा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला, जिसके चलते उन्होंने सुनील के भाई मयंक सिंह को भी इसकी सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली थी और पुलिस सूचना मिलने के बाद लापता हुए सुनील की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान शुक्रवार को सुनील का शव कसोल के साथ बहती मोक्ष नदी से शव बरामद हो गया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!