तालाब में तैरता मिला लापता युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 20 Mar, 2020 07:00 PM

deadbody found of missing youth from pond

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के ढेरोंवाल बैरियर के समीप गांव बेरसन में एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी चंबाघाट जिला सोलन के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पेशे से...

नालागढ़ (आदित्य): औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के ढेरोंवाल बैरियर के समीप गांव बेरसन में एक लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी चंबाघाट जिला सोलन के रूप में की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पेशे से चालक था जोकि 13 मार्च से लापता था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत 16 मार्च को नालागढ़ थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शुक्रवार सुबह ढेरोंवाल के समीप गांव बेरसन में एक तालाब में उसका शव तैरता  हुआ मिला, जिसे गांव के कुछ लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस बद्दी के एसपी एनके शर्मा ने बताया कि नालागढ़ में गुमशुदा युवक का शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!