युवकों ने पुलिस के सामने खोला राज, 9 दिन से लापता युवक का शव बरामद

Edited By Vijay, Updated: 22 Oct, 2020 04:43 PM

deadbody found of missing youth

भराड़ी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव गलाही जोल में एक लापता युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक 14 तारीख से लापता था।

भराड़ी (राकेश शर्मा): भराड़ी थाना के अंतर्गत आने वाले गांव गलाही जोल में एक लापता युवक का शव बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक 14 तारीख से लापता था। उसकी तलाश परिजनों ने हर जगह की लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 19 तारीख को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई और 2 युवकों पर शक भी जाहिर किया था।

पुलिस ने जब वीरवार को उक्त दोनों युवकों को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया तो उन्होंने बताया कि वे युवक को मृत अवस्था में कुलवाड़ी बलडा के पास खड्ड के पास फैंक आए थे। यह जानकारी मिलते ही थाना भराड़ी से एक टीम डीएसपी अनिल ठाकुर की अगुवाई में मौके पर पहुंची और युवकों द्वारा बताए गए स्थान से शव को बरामद कर लिया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!